ब्रोकोली फायदे ही फायदे
Health
ब्रोकोली फायदे ही फायदे
भास्कर नेटवर्क Sunday, June 14, 2009 14:56 [IST]  

broccoliहरे रंग की खूबसूरत गुच्छेनुमा ब्रोकोली देखने में जितनी सुंदर है, उतनी ही ज्यादा यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है। जानिए यह सेहत के लिए क्या-क्या कर सकती है।

सुर्ख हरे रंग की गोभी के आकार की ब्रोकोली गोभी परिवार की ही सदस्य है। इसमें मौजूद तत्वों के चलते ब्राकोली स्वाद के साथ ही अपने टैक्सचर व खूबसूरती के लिए पसंद की जाती है। अब रिसर्च से पता चला है कि ब्रोकोली खाने के कई फायदे हैं, सबसे बड़ा तो यह ही कि यह हरी सब्जी या सलाद में शामिल है।

ब्रोकोली खाने का एक बड़ा फायदा यह सामने आया है कि इससे पेट के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ब्रोकोली एच पायलोरी नाम के संक्रमण को शरीर से दूर करती है, ज्ञात हो कि यह संक्रमण आगे चलकर कैंसर की वजह बन सकता है।

इस रिसर्च को नतीजे तक पहुंचाने के लिए अध्ययनकर्ताओं ने इस संक्रमण से जूझ रहे 48 लोगों को शामिल किया था। इन लोगों को आठ हफ्तों तक लगातार ब्रोकोली या अल्फा-अल्फा बराबर मात्रा में खाने के लिए दिया गया।

आठ हफ्तों बाद अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इस दौरान ब्रोकोली खाने वाले लोगों में एच पायलोरी का स्तर नियंत्रित था, जबकि विभिन्न टेस्ट के माध्यम से पता चला कि अल्फा-अल्फा खाने वाले लोगों में संक्रमण की मात्रा नियंत्रित नहीं थी। ब्रोकोली खाने के कई तरीके हैं, आप इसकी सब्जी के रूप में या फिर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: