ग्रीन-टी को लंबे समय से सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता रहा है। अब यह पता चला है कि यह हृदय की सुरक्षा और वजन कम करने के लिए भी बहुत काम की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दूध वाली चाय से कहीं ज्यादा बेहतर है।
हृदय के लिए फायदेमंद
ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कोलिन बिंस का कहना है कि रोजाना एक कप ग्रीन-टी हृदय को कई तरीके से सलामत रखती है। हृदय के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे एंजाइना या फिर हार्ट अटैक का खतरा काफी कम होता है। प्रोफेसर कोलिंस का कहना है कि दूसरी किसी भी तरह की चाय इतने काम की और असरदार नहीं है जितनी ग्रीन-टी है।
वजन नियंत्रित करने के लिए
ग्रीन-टी में पॉलीफिनॉल्स की काफी मात्रा होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे बोन डेंसिटी कम होती है, दांतों की समस्याएं नहीं होतीं और ऐसे ही दूसरे कई फायदे हैं। यह प्राकृतिक तरीके से वजन कम करती है। इससे वजन बढ़ने का मैटाबॉलिज्म नियंत्रण में रहता है।
इसके नियंत्रण में रहने से प्राकृतिक तरीके से ही वजन संतुलित रहता है और शरीर से वसा कम होती है। ग्रीन-टी में स्वत: ही वसा को सोखने की शक्ति होती है। रिपोर्ट बताती है कि इससे शरीर में ग्लूकोज का मीटर सही काम करता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को 3-5 कप ग्रीन-टी रोजाना पीनी चाहिए। इससे आप हर दिन तकरीबन 70 अतिरिक्त कैलोरीज कम कर सकते हैं।
दूसरे फायदे
यह त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाती है।
आपकी उम्र को बढ़ाने में भी यह सहायक है।
कई तरह के कैंसर को रोकने में ग्रीन-टी मददगार है।
इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा कम होती है।