अंगूर, संतरा, अखरोट, लेमनग्रास यानी आप पूरी तरह विकल्पों को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। स्पा के बढ़ते क्रेज के बाद अब आपके लिए फ्रूट स्पा भी हाजिर है। जब गर्मी में सूरज शरीर को हर तरह से नुकसान पहुंचा रहा हो तो ऐसे में त्वचा पर और ज्यादा ध्यान देना जरूरी सा हो जाता है।
डॉ निर्मला शेट्टी बताती हैं कि शरीर को ठंडा रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है। संतरे में विटामिन डी होता है और इससे त्वचा को अतिरिक्त ग्लो मिलता है, ज्यादातर फलों में न्यूट्रिएंट्स और प्रोटींस की काफी मात्रा होती है जो त्वचा के रूखेपन को कम करती है।
डॉ निर्मला का कहना है कि सिर्फ ताजे फल ही नहीं, बल्कि मेवे भी इस मामले में मददगार हैं। इनका फेशियल या स्पा भी आप आजमा सकते हैं।
इसका स्पा लेने के लिए त्वचा की जानकारी होना जरूरी है। वैसे फल अकेले ही काम नहीं करते, इनके साथ नारियल पानी, दूध या दही मिलाना अच्छा है। एक स्पा की मालिक किरण बावा कहती हैं ‘फ्रूट स्पा केवल 15-25 वाले आयु वर्ग के लिए है।
उम्र का असर त्वचा पर कम करने के लिए कई तरह के केमिकल्स की भी जरूरत होती है।’ स्पा के शौकीनों को यह बदलाव काफी पसंद आ रहा है, इस सीजन में फ्रूू ट स्पा में 60 फीसदी का इजाफा हो रहा है। बहरहाल मौसम के अनुरूप कई स्पा मौजूद हैं जिनके अलग-अलग फायदे हैं।
एप्पल-त्वचा की पॉलिश
किवी और संतरा-त्वचा में जान डालना
अंगूर-एंटी ऑक्सीडेंट्स की पूर्ति करना