टी-20 वर्ल्डकप का कार्यक्रम थकाऊ
टी-20 वर्ल्डकप का कार्यक्रम थकाऊ
एजेंसी. Monday, June 15, 2009 12:04 [IST]  

- गेल की कलम से

gayle मुझे इस बात का एहसास है कि टी-20 वर्ल्डकप में हमारी टीम के प्रदर्शन से सभी हैरत में हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। मुझे हमेशा से भरोसा रहा है कि खेल के बड़े स्वरूप की अपेक्षा छोटे स्वरूप में कभी भी कुछ भी हो सकता है। अब हमारी निगाहें सेमीफाइनल पर हैं। हम जानते हैं कि हमारे सामने एक और बड़ा मैच है और इसी मैच का परिणाम हमारे लिए आगे का रास्ता खोल सकता है।

पिछले मैच में मेरे आउट होने के तरीके पर बहुत सारे कमेंट्स आए, लेकिन किसी ने सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। ब्रावो एवं सिमंस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यदि मैं जल्दी आउट हो भी गया, तो भी ज्यादा परेशानी नहीं है, क्योंकि अन्य बल्लेबाज अच्छा खेल रहे हैं।

मैं टूर्नामेंट के कार्यक्रम को लेकर निराश हूं, क्योंकि यह कार्यक्रम खिलाड़ियों को थकाने वाला है। हमारी टीम को लगातार मैच खेलने पड़ रहे हैं, जबकि अन्य टीमों के साथ ऐसा नहीं है। हमारी टीम को 23 घंटे से भी कम समय में दूसरा मैच खेलना पड़ रहा है। कार्यक्रम को बेहतर योजना के साथ भी अंजाम दिया जा सकता था, ताकि खिलाड़ियों पर थकान हावी न हो।


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: