'डू नॉट डिस्‍टर्ब' जोड़ी नंबर वन
Bhaskar.Com Monday, June 15, 2009 16:55 [IST]  

govinda and ritesh deshmukh film do not distrubगोविंदा और रितेश देशमुख को डेविड धवन अपनी नई फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि यह जोड़ी अन्य चर्चित जोड़ियों को पीछे छोड़ देगी, क्योंकि दोनों का कॉमिक सेंस गजब का है।

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के अलावा इमरान खान और रणवीर कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री में खासा रंग जमा रही है। लेकिन अब लगता है कि इन्हें गंभीर चुनौती मिलने वाली है और इसका वायस बनेगी गोविंदा और रितेश देशमुख की जोड़ी। इन्हें डेविड धवन अपनी नई फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में पेश करने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक गोविंदा और रितेश की केमिस्ट्री दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। इसका आभास मकाऊ में संपन्न आईफा पुरस्कार के दौरान फिल्म के शो केस को देखकर भी होता है।

गौरतलब है कि फिल्म में सुष्मिता सेन और लारा दत्ता भी हैं। वासु भगनानी द्वारा निर्मित यह फिल्म जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दर्शक रितेश-गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग देखने के बाद पूर्ववर्ती जोड़ियों को भूल जाएंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘पार्टनर’ के बाद डेविड की गोविंदा के साथ यह दूसरी फिल्म है। अंतर बस इतना है कि इस बार सलमान खान के बजाए रितेश गोविंदा के पार्टनर बने हैं।

Bookmark and Share
Comments
sanjay patne
Tuesday, 16th Jun 2009, 12:27
language hindi is too easy btu in news paper there are too many mistakes . please see too it . We are regular reader of this paper . It may creat fasle meaning .
vijendra deep rao
Thursday, 18th Jun 2009, 18:05
bhaskar.com is mixmasala , please increase qulity. only add standarr news . thank it ok not bed . good hindi news paper.



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: