लंदन. ब्रिटेन में चल रहे रियलटी शो बिग ब्रदर में इनदिनों एक से बढ़कर एक ड्रामा हो रहा है। नोइरिन केली ने अपने एक साथी हाउसमेट को बताया कि वह बिग ब्रदर के खिलाफ तीन दिन की भूख हड़ताल करने की योजना बना रही है। इस आइरिश एथलेटिक चैम्पियन ने डायरी रूम से बाहर आने के बाद यह बात सभी को बता दी। लेकिन केली के इस निर्णय का कुछ हाउसमेट द्वारा समर्थन किए जाने के बावजूद भी एक बड़ी असहमति पैदा हो गई थी। जिसका अंत लिजा और मरकस को बिग ब्रदर द्वारा डायरी रूम में बुलाने के बाद हुआ।
25 वर्षीय नोइरिन को पेन से मार्क किया हुआ चश्मा पहनकर अपनी भौहों को दुरूस्त-शेव करने की बिड हाउसमेट का स्टेटस पाने के लिए दी गई। जिसके रिवार्ड के रूप में केली और रेड्रिगो को मुख्य घर में जाने के लिए अनुमति दी गई। जब से केली को पेन से उसके चेहरे पर ग्लास बनाए रखने के लिए कहा गया है तब से अब तक १क् दिन बीत चुके हैं। बिग ब्रदर ने नोइरिन से कल कहा कि यदि वह अपने ग्लासेस धो देती है तो उसे इसके लिए दंड भुगतना पड़ेगा। इसी वजह से केली ने भूख हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है ताकि वह अपने आपको साबित कर सके।
इसके लिए एजेंल ने उसका समर्थन किया वहीं दूसरी ओर सिवाश ने भूख हड़ताल में शामिल होने की बात कही। जबकि फ्रैडी ने कहा कि वह सिर्फ एक तौलिए के साथ नग्न अवस्था में रहेगा। कैरोन ने नोइरिन के खाने को ग्रहण करने की बात कही। इस सब के बावजूद घर के सभी सदस्य इस करार पर एकमत नहीं थे। लिजा ने बिग ब्रदर से नोइरिन की शिकायत की इस पर नोइरिन ने कहा कि लिजा एक स्वस्थ लड़की है और मैं उसे भूखा रहते नहीं देखना चाहती।
मरकस ने भी नोइरिन को मनाने का प्रयास करते हुए कहा कि मैं उसे भूखों मरता नहीं देखना चाहता हालांकि ये भी जानता हूं कि ये किसी भी टास्क को फेल कर सकते हैं। उसने यह भी कहा कि किस की इतनी हिम्मत है कि नोइरिन के हिस्से के खाने का आनंद ले सके। नोइरिन इन सभी तर्क-वितर्क से प्रभावित न होते हुए कहती है कि वह अपना वजन घटना चाहती है इसलिए पानी पीकर रहना वह जारी रखेगी।