असफल रहा शीर्षक्रम
Columnist
असफल रहा शीर्षक्रम
एजेंसी. Tuesday, June 16, 2009 20:05 [IST]  

- रवि शास्त्री की कलम से

ravi दो मैचों में लगातार शीर्ष क्रम की असफलता से भारत टी-20 विश्व कप से बाहर हो चुका है। स्लॉग ओवरों में हमारी फील्डिंग व गेंदबाजी उतनी चुस्त नहीं दिखी। इसके अलावा टीम चयन एवं बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन भी भारत के लिए सहायक साबित नहीं हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने दो लीग मैचों में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शेष दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में असफल हुए।

कुछ मौकों पर मध्यम तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली। बल्लेबाजों में सिर्फ युवराज सिंह ही पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल सके। लेकिन वे ग्रीम स्वान की एक शानदार गेंद का शिकार हो गए। इंग्लैंड ने शॉर्ट गेंदों के विरुद्ध भारत की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। साइडबॉटम व जेम्स एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। वीरेंद्र सहवाग की कमी बहुत खली।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: