नई दिल्ली. इगोन क्लासिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने के कारण भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए की ताजा एकल रैंकिंग में 20 पायदान की छलांग लगाकर 78वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
लंबे समय तक लचर प्रदर्शन करने वाली सानिया ने ग्रास कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन किया और एकल व युगल दोनों के सेमीफाइनल तक पहुंची। सानिया युगल में 2 पायदान ऊपर 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पुरुषों की युगल रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लिएंडर पेस अब भी 5वें और महेश भूपति नौवें नंबर पर बने हुए हैं।
भारत के नंबर वन खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन भी एकल में 132वें नंबर पर बने हुए हैं।