काम नहीं..नाम ही सही
काम नहीं..नाम ही सही
Bhaskar.Com Wednesday, June 17, 2009 12:16 [IST]  

karishma kapoor kareen kapoorफिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ के निर्देशक परितोष पेंटर की तमन्ना करिश्मा और करीना कपूर के साथ काम करने की है। फिलहाल उन्होंने अपनी इस फिल्म के पात्रों को इनका नाम देकर अपने ख्वाब को पूरा करने की कोशिश की है।

फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ के लेखक और निर्देशक परितोष पेंटर अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों करिश्मा और करीना कपूर को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह एक स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि परितोष ने इस स्वप्न को अपनी फिल्म के कलाकारों श्रेयस तलपड़े और जावेद जाफरी के नामकरण के रूप में पूरा किया है।

उन्होंने इन दोनों कलाकारों को क्रमश: करिश्मा और करीना नाम से फिल्म में पेश किया है यानी श्रेयस भारतीय गृहणी करिश्मा, तो जावेद करीना नाम की पाश्चात्य लड़की की भूमिका में भी फिल्म में दिखाई पड़ेंगे।

वह बताते हैं, ‘करिश्मा और करीना के साथ काम करना मेरा एक पुराना ख्वाब है। फिलहाल मैं अपनी नई फिल्म के किरदारों के नाम इन पर रखकर जी रहा हूं। अगर यह फिल्म सफल रही तो निश्चित तौर पर करिश्मा और करीना से संपर्क करूंगा और उनसे अपनी अगली फिल्म में काम करने का अनुरोध करूंगा।’

चर्चा है कि परितोष ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। यही नहीं, इस फिल्म के निर्माण को आर्थिक संसाधन मुहैया कराने के लिए उन्होंने हॉलीवुड के एक स्टूडियो को भी एप्रोच किया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘परितोष ने सिर्फ करिश्मा और करीना के नाम से ही पात्र पेश नहीं किए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों और उनकी पत्नियों के नाम भी पात्रों को दिए हैं। मसलन श्रेयस और सेलिना जेटली क्रमश: भावेश और कल्पना भी बने हैं, तो आशीष चौधरी और नेहा धूपिया परिक्षित (परितोष का नाम) और आरती का किरदार निभा रहे हैं।

वत्सल सेठ और रिया सेन जयेश और अर्पिता के पात्र जीते नजर आएंगे।’ इस बारे में परितोष कहते हैं, ‘मेरे दोस्त हमेशा से मेरा संबल रहे हैं और मैं इस तरह उनका शुक्रिया अदा कर रहा हूं।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: