न्‍यूयॉर्क में जिंदगी ख्वाब है..
न्‍यूयॉर्क में जिंदगी ख्वाब है..
Bhaskar.Com Wednesday, June 17, 2009 12:35 [IST]  

Neil Nitin Mukeshकबीर खान निर्देशित फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में नील नितिन मुकेश अपने दादा स्वर्गीय मुकेश के गीत को गुनगुनाते नजर आएंगे। इस गाने की सही लय और ताल की जानकारी उन्होंने अपने पिता नितिन मुकेश से ली।

नील नितिन मुकेश अपने दादा स्वर्गीय मुकेश के गीत ‘जिंदगी ख्वाब है..’ को कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में गुनगुनाते नजर आएंगे। इस बारे में उनका कहना है, ‘वह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण था। मुझे यह गाना सुबह तीन बजे रिकॉर्ड कराना था।

इसकी लय और ताल जानने के लिए मैंने डैड को फोन किया और उन्होंने फोन पर ही मुझे गाना गाकर सुनाया। इसके बाद ही मैंने रिकॉर्डिग में भाग लिया। हमारे पूरे परिवार के लिए अब यह एक खास गाना बन गया है, क्योंकि तीन पीढ़ियों ने इसे अपने सुर दिए हैं। पहले हम गीत को संगीत के साथ रिकॉर्ड करना चाहते थे, फिर हमने इसे सिंक साउंड में रिकॉर्ड किया। चूंकि पूरी फिल्म सिंक साउंड में है, अत: मुझे इसे तेज आवाज में गाकर रिकॉर्ड कराना पड़ा।’

इसके अतिरिक्त ‘न्यूयॉर्क’ फिल्म नील के लिए एक और कारण से खास बन गई है। इस फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें जॉन के रूप में एक अच्छा दोस्त मिल गया है। दोस्ती इस कदर प्रगाढ़ हो गई कि जॉन फिल्म के लिए नील के ट्रेनर तक बन गए। बताते हैं फिल्म की कहानी के अनुरूप नील को अपने पात्र के लिहाज से छह किलो वजन बढ़ाना था और इस फेर में जॉन ने उनकी खासी मदद की।

जॉन ने नील के लिए एक्सरसाइज समेत डाइट प्लान तक तय किया था। इस बारे में नील बताते हैं, ‘यह सच है कि जॉन की मदद से मैं अपने पात्र के लायक वजन धारण कर सका। जॉन फिटनेस के क्रम में काफी अनुभवी हैं, जिसका सीधा लाभ मुझे प्राप्त हुआ और उनकी मदद से मेरा काम कहीं ज्यादा आसान हो गया।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: