National
नौकरानी से रेप : शाइनी आहूजा 2 जुलाई तक पुलिस हिरासत में
एजेंसी Thursday, June 18, 2009 13:02 [IST]  

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को अपनी नौकरानी के साथ रेप करने के जुर्म में अंधेरी स्थित कोर्ट में पेश किया गया। अदालत की कार्यवाही कुल 25 से 30 मिनट चली जिसके बाद उसे 2 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में आज सुबह शाइनी आहूजा को अंधेरी पुलिस स्टेशन से ओशिवारा लाया गया और आज उनका मेडिकल चेकअप भी कि या गया है।

क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट

मेडिकल रिपोर्ट से लड़की के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है और अब अदालत में इस बात को लेकर फैसला होने की संभावना है कि यह संबंध आपसी रजामंदी से बने या शाइनी ने अपनी नौकरानी के साथ जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम दिया है जैसा की पीड़िता ने आरोप लगया है।

शाइनी पर लगी धाराएं

अंधेरी (प.) स्थित ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शाइनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 339 (गैरकानूनी ढंग से रोकना) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता नौकरानी का आरोप है कि रविवार दोपहर 3 से 5 बजे के बीच आहूजा ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने रविवार रात ही शाइनी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

संबंधित खबरें
* मेरा पति बेकसूर है : अनु आहूजा
* शाइनी आहूजा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
* बतौर एक्‍टर शाइनी की फिल्‍में
* शाइनी की चालू मूवी



Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: