जोर का झटका धीरे से
Bhaskar.Com Thursday, June 18, 2009 16:14 [IST]  

Soha Ali Khanपहले हां फिर ना की तर्ज पर सोहा ने पिछले दिनों फिल्म ‘तुम मिले’ की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी के साथ चुंबन दृश्य करने से इंकार कर दिया। उनके इस व्यवहार से इमरान इस कदर कुपित हुए कि उन्होंने वह दृश्य करने से मना कर दिया।



सोहा अली खान ने पिछले दिनों अपने सह कलाकार और एक जमाने के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी को जोर का झटका धीरे से दिया। इस झटके से इमरान इस कदर बौखला गए कि उन्होंने उस सीन को ही शूट करने से ही मना कर दिया।



बताते हैं कि दोनों ‘तुम मिले’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके एक दृश्य में इमरान को सोहा का चुंबन लेना था। पहले पहल सोहा इसके लिए तैयार भी हो गईं, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने ऐसा दृश्य करने से इंकार कर दिया। फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र के मुताबिक सोहा के रवैये में आया अप्रत्याशित बदलाव कोई पहली घटना नहीं है।



वह इसके पहले भी सेट पर अपने नखरे दिखा चुकी हैं। जाहिर है कि इसका फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ता है। उस दिन भी यही हुआ अचानक चुंबन दृश्य करने से इंकार के बाद इमरान को गुस्सा आ गया और उन्होंने वह सीन करने से ही इंकार कर दिया।

Bookmark and Share
Comments
Aarti
Saturday, 1st Aug 2009, 18:39
It is good that Soha has understood that kisses cannot take her too far; she is a reasonably good actor but does not have what it takes to make her popular. And what use kissing an Emran Hashmi? At least she would choose a kissable guy.



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: