अब पछताए होत क्या..
Bhaskar.Com Thursday, June 18, 2009 16:32 [IST]  

neena guptaनीना गुप्ता ने अपनी शर्तो पर जिंदगी जी है। सामाजिकता के लिहाज से बड़े निर्णय भी अकेले करने वाली नीना अब मानती हैं कि आज वह जो हैं, वैसा बनने का उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह कहती हैं, ‘आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि व्यक्तिगत जिंदगी के स्तर पर मुझसे कई गलत निर्णय हो गए, जिन्होंने मुझे एक अलग छवि प्रदान की।

इसके विपरीत सच तो यह है कि मैं हमेशा से बेहद शर्मीली रही हूं। मुझे प्यार हुआ, लेकिन वह संबंध ज्यादा नहीं चल पाया। इसके पहले कि मुझे अहसास होता मेरे संबंध आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके थे।’ उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें छोटे परदे पर मां की भूमिकाएं ही मिल रही हैं, जबकि वह इन्हें करने की कतई इच्छुक नहीं हैं।

नीना मानती हैं कि उनके एक गलत निर्णय ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। हालांकि वह स्पष्ट नहीं करती हैं, लेकिन उनका इशारा संभवत: क्रिकेटर विवियन रिचर्डस से संबंधों की ओर था। वह कहती हैं, ‘मुझे भी अपनी जिंदगी में कुछ बातों का पछतावा है। मेरी जिंदगी में कुछ घटनाक्रम इस तेजी से आए कि उन पर मेरा नियंत्रण ही नहीं रह सका।’

इन दिनों ‘लेडीज स्पेशल’ कर रहीं नीना मानती हैं कि उन्हें अपनों ने ही धोखा दिया। वह कहती हैं, ‘प्रोफेशन के स्तर पर मैं जिन लोगों पर विश्वास करती रही, उन्हीं ने मुझे धोखा दिया। आज मैं एक कहानी पर धारावाहिक बनाना चाहती हूं, लेकिन कोई चैनल उसके लिए तैयार नहीं है। इसकी कहानी एक चालीस वर्षीय आधुनिक एवं आकर्षक महिला पर केंद्रित है, बस यही बात चैनल वालों को हजम नहीं हो रही है। वह मुझसे पात्र की उम्र कम करने को कह रहे हैं, जिसके लिए मैं तैयार नहीं हूं।’ नीना जी सब वक्त की बात है।

Bookmark and Share
Comments
taruni
Friday, 19th Jun 2009, 21:37
Bhaskar ka swaroop adhik lubhawna aur adhik gyanvardhak hota ja raha hai. Jiwan darshan behad prerak hai. Bdhai, Shubhkamna...



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: