भारतीय फील्डिंग एकदम घटिया रही
एजेंसी. Thursday, June 18, 2009 17:00 [IST]  

- बॉयकॉट की कलम से

boycott लगातार तीसरी बार हारने के बाद अंत में भारत आईसीसी विश्व टी-20 अभियान से बाहर हो गया है जिसकी टूर्नामेंट की शुरूआत में किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हालांकि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का भी मानना है कि उनकी टीम टॉप-4 में होने लायक नहीं थी क्योंकि भारतीय टीम के क्रिकेट की क्वालिटी स्तरहीन रही।

रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दबाव में खेलते हुए उनका प्रदर्शन बेहद दयनीय था। भारतीय फील्डिंग एकदम घटिया रही जिसमें बहुत सारी मिसफील्डिंग शामिल है। मुद्दे की बात यह है कि कमजोर ग्राउंड फील्डिंग के लिए कोई सफाई भी नहीं दी जा सकती है। मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए कुछ अनुभवी भारतीय खिलाड़ी बेहद निराश और घबराए हुए से नजर आए।

भारतीय युवा बल्लेबाजों ने भी बेहद निराश किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी हार का यही कारण है। अब भारत को निश्चित रूप से अपनी बल्लेबाजी के क्रम को पुन: व्यवस्थित करना होगा। (गेम प्लान)

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: