लंदन. उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में किस प्रकार हाथों हाथ लिया जा रहा है, यह ब्रिटेन में लिए गए एक फैसले से झलकता है। ब्रिटिश सरकार ने अब इस दवा को देश के प्रसिद्व स्टोर्स बूट्स में रखने की अनुमति दे दी है। बूट्स लंदन का सबसे बड़ा रिटेल स्टोर्स है। जहां ग्राहक एक ही छत के नीचे हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी सुविधा पा सकता है। अब इस स्टोर्स से वियाग्रा खरीदने के लिए किसी डॉक्टर की पर्ची की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इस फैसले के समर्थकों का कहना है कि इससे लंदन के बाहर से आने वाले लोगों को सुविधा होगी। बाहर से आने वाले लोगों के लिए डॉक्टर की पर्ची पर वियाग्रा लेना मुश्किल होता है, जिससे उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। हालांकि अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है, लंदन में इसके लिए 29 दुकानों को अनुमति दी गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लोग अब इसे लेकर पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक हुए है। काम के बोझ और तनावपूर्ण दिनचर्या के कारण पुरुषों में यौनउत्तेजना की कमी आई है। एक अनुमान के अनुसार बिटेन में ही करीब 10 फीसदी लोगों को प्रयाप्त उत्तेजना न होने की शिकायत है।