मेंडिस, मुरली और मलिंगा ने सभी को प्रभावित किया
एजेंसी. Friday, June 19, 2009 12:20 [IST]  

- कैलिस की कलम से

kallis आईसीसी सेमीफाइनल्स में अभी तक दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है क्योंकि वे अभी तक केवल एक बार 1998 में जीते हैं। शायद इस बार भी हम सेमीफाइनल में हार जाएंगे। उसके बाद पाकिस्तान फाइनल में होगा और हम घर वापस लौटेंगे।

इसके पहले हमने हमेशा जीत को ही अपना लक्ष्य बनाया था पर हम सिर्फ यह चाहते हैं कि हम अपनी योग्यता के अनुरूप खेले और खेल के साथ न्याय करें भले ही अंत में हम जीत पाये या नहीं। इस टूर्नामेंट में हम कई बार कठिनाइयों का सामना कर चुके पर कभी भी हम घबराए नहीं।

चाहे हम जीते या हारे पर हम श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच आज के सेमीफाइनल पर जरूर नजर रखेंगे। मैं वेस्टइंडीज के खेल का प्रशंसक हूं पर श्रीलंका ने भी अपने कलात्मक खेल से खेल प्रेमियों को आकर्षित किया है। उच्च क्रम में दिलशान का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

गेंदबाजी में मालिंगा, मुरली और मेंडिस की तिकड़ी ने सभी को प्रभावित किया है जिनकी गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: