श्रीलंका का टॉप आर्डर जबरदस्त फार्म में है
एजेंसी. Friday, June 19, 2009 12:42 [IST]  

- अकरम की कलम से

akram वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की तैयारी काफी अच्छी है। उनका टॉप आर्डर अच्छे फॉर्म में है और उनके पास मुरली और मेंडिस जैसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स मौजूद है।

मालिंगा निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है जिसकी गेंदबाजी लगातार अच्छी रही है। उसकी विशेषता है कि उसमें यार्कर फेकने की स्वाभाविक क्षमता है। उसकी यार्कर बल्ले के निचले किनारे को हिट करती है जिसे बल्लेबाज समझ नहीं पाता है और आउट हो जाता है।

अभी तक मैंने मालिंगा जैसे सधा हुआ गेंदबाज नहीं देखा है। वे श्रीलंका टीम की शान है। श्रीलंका के पास दूसरा शानदार गेंदबाज मेंडिस है जिसकी विशेषता यह है कि वह अन्य गेंदबाजों से हटकर गेंद फेकता है और गुगली व फ्लिपर गेंद फेकने में माहिर है।

वेस्टइंडीज के पास इतनी अच्छी क्वालिटी के गेंदबाज और बल्लेबाज नहीं मौजूद है। श्रीलंका की एक मात्र समस्या यह है कि उनकी मध्यक्रम की बल्लेबाजी ठीक नहीं है। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के कारण श्रीलंका के मैच जीतने की संभावना अधिक है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: