सैफ को चूमना अजीब नहीं लगा
एजेंसी. Friday, June 19, 2009 17:42 [IST]  

saif पहले के समय में जब फिल्म में कोई चुंबन दृश्य दिखाना होता था, तो दो फूलों को टकराते हुए या दो पक्षियों को चोंच से चोंच मिलाते दिखाया जाता था। समय बदला, फिल्मों का मिजाज बदला और हमारे कलाकार भी ऐसे दृश्य कैमरे के सामने करने लगे।

जाहिर सी बात है कि अब इस तरह के दृश्यों पर एक बड़े वर्ग को कोई खास आपत्ति नहीं होती है। न ऐसे दृश्य करने वाले कलाकार को और न उसके परिवार या नजदीकी लोगों को। हालांकि चर्चा तब होती है, जब इस तरह के दृश्य में कोई नई या शर्मीली नायिका शामिल होती है।

संभवत: इसी कारण सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘लव आज कल’ चर्चा में है, जिसमें दीपिका ने सैफ के साथ एक चुंबन दृश्य दिया है। इस दृश्य के बारे में जब दीपिका से पूछा गया, तो उनका कहना था, ‘इसमें मुझे तो कुछ अजीब नहीं लगा।’

यह पूछने पर कि क्या रणबीर को भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है, तब बड़ी बेबाकी से उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ही निजी जीवन को व्यावसायिक जीवन के साथ नहीं मिलाते हैं। रणबीर इस बारे में भी स्पष्ट विचार रखते हैं।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: