ट्रैकिंग से मानसून का स्वागत
भास्कर नेटवर्क. Sunday, June 21, 2009 13:35 [IST]  

मानसून आने से पहले ही पिकनिक और सैर पर जाने की तैयारियों को अमली जामा पहनाने का बंदोबस्त शुरू हो जाता है। इस मानसून को दिलकश बनाने के लिए आप अपने साथियों के साथ ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने भी जा सकते हैं।

tracking ट्रैकिंग थोड़ा अलग किस्म का रोमांच है, समझदारी और प्लानिंग से आप इसका आनंद उठा सकते हैं। बस फैसला यह करना है कि किस जगह और कितनी देर तक आप यह काम कर सकते हैं। अहम यह भी है कि मानसून के मशहूर ट्रैकिंग स्टेशन आप क्यों चुन रहे हैं।

अजोध्या हिल्स पश्चिम बंगाल का यह इलाका अपने झरनों और घने जंगलों के लिए मशहूर है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले मंे बसी यह जगह कोलकाता के रहवासियों के बीच काफी मशहूर है। ट्रैकर्स इस रास्ते को हरियाली के लिए पसंद करते हैं।

राजमाची ट्रैकिंग की शुरुआत करने के लिए यह उपयुक्त जगह है। यह अपनी जुड़वां चोटियों श्रीवर्धन और मनोरंजन के लिए जाना जाता है। यह लोनावला के मशहूर हिल स्टेशन से 18-20 किमी दूर है। उल्हास नदी इसकी खूबसूरती में और इजाफा करती है।

हिमाचल प्रदेश बर्फ से लदे ग्रेटर हिमालयन और जास्कर रेंज को पर्वतारोहियों का मक्का कहा जाता है। यहां ट्रैकिंग के लिए कई जगहें हैं। इसके कई घाट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इलाका ठंडा होने के कारण यहां आना लोग पसंद करते हंै।

अन्नामलाई हिल्स दक्षिण की इन पहाड़ियों को होली हिल्स भी कहा जाता है। यहां घने जंगलों के साथ ही शानदार वाइल्ड लाइफ भी है। कैंपिंग के लिए यह काफी मशहूर है। इसके पास ही चाय और कॉफी के बागान भी देखे जा सकते हैं।

पेरियार संभव है कि यहां की सुंदरता किसी फिल्म में ही देखने को मिले। केरल की यह जगह रेनफॉरेस्ट के बीचों-बीच है। ट्रैकिंग के साथ ही आप गर्म चाय, स्नैक्स का भी आनंद उठा सकते हैं। पहले से तय की गई मानसून ट्रैकिंग के लिए यह जगह बिलकुल उपयुक्त है।

मलशेज घाट सहयाद्री पहाड़ियों के नजदीक यह घाट मुंबई के युवा ट्रैकरों को सबसे ज्यादा पसंद है। खासतौर से मानसून में यह और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां की हरी-भरी घाटियां खूबसूरत नजारा पेश करती हैं। इसके अलावा इसके पास की सहयाद्री रेंज और झरने भी देखने लायक हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: