नई दिल्ली.
विश्व की आटवें नंबर की भारतीय शटलर सायना नेहवाल ने इंडोनिेशियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मे रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी लिन विंग को हराकर खिताब जीत लिया है।
सायना ने फानल मुकाबले में लिन विंग को 12- 21, 21 -18, 21 -9, से शिक्स्त देकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। सायना की जीत पर उनके पापा का कहना था कि यह देश के लिए गर्व की बात है। मैनें सायना के लिए वह सब कुछ किया है जो कर सकता था।
फादर्स डे पर पापा को दिया जीत को तोहफा
सायना ने आज फाइनल मैच ऐसे समय में जीता है जब फादर्सडे धूमधाम से मनाया जा रहा है और एक बेटी की तरफ से एक पिता को इससे अच्छा गिफ्ट क्या हो सकता है। वह भी उस पिता के लिए जिसने अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुचानें के लिए सपना देखा हो।





