लंदन. बिग ब्रदर का बिग शो अजब-गजब मोड़ से गुजरता रहता है। कभी यहां कोई बाथरूम में हरकत करता मिलता है तो कभी कोई सार्वजनिक रूप से किसी का चुंबन ले डालता है। आखिर बिग ब्रदर में लोकप्रियता को हासिल कर लेना ज्यादा अहम है। और इसके लिए घर का हर सदस्य कुछ भी करने को तैयार भी रहता है। इस तरह यह शो आगे बढ़ता जाता है।
अब सेलिब्रिटी के इस शो बिग ब्रदर में एक नया मोड़ आ गया है। इस क्रम में 18 वर्षीय आर्टिस्ट कैरोन बिग ब्रदर के घर से बाहर जाने वाले चौथे कंटेस्टेंट बन गए हैं। यह घोषणा होते ही कैरोन, हाथ-पांव फूल जाने की स्थिति में दिखाई दिए। कैरोन को घर के अन्य सदस्यों की तुलना में चार नोमिनेशन मिले जबकि फ्रेडी को नौ नोमिनेशन प्राप्त हुए।
परिणामों की घोषणा पर फ्रेडी ने कुछ राहत महसूस की जबकि कैरोन सुन्न रह गए। इससे पहले के घटनाक्रम पर नजर डालें तो कैरोन हाफविट फ्रेडी के साथ डायरी रूम में झगड़ चुके थे। परिणामों की घोषणा के वक्त और बिग ब्रदर के घर को छोड़ते समय कैरोन काफी हतोत्साहित और निराशा से भरे दिखाई दे रहे थे। हालांकि बाहर जाते समय उन्हें हूट और चियर करते हुए लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।
साथ ही उन्हें अपनी मिल्रिटी स्टाइल वाली कैप को अपने फैंस से बचाने के लिए प्रयास करना पड़ा। कैरोन को 73.1 प्रतिशत पब्लिक वोट के तौर पर मिले थे। डाविना का कहना था कि उनकी बिग ब्रदर के घर में लंबे समय तक रहने की इच्छा है।