न्यूयॉर्क. हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन को एक नया साथी मिल गया है और इसका नाम है ब्रैड। ना ना चौंकिए मत ये एंजलिना जोली वाले बैड्र नहीं हैं बल्कि ये तो हैं फिल्म द हैंगओवर में काम करने वाले ब्रैडली कूपर।
एनिस्टन को ब्रैडली के साथ गुरुवार की रात न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले देखे गए। इस जोड़े की मुलाकात एनिस्टन की नई फिल्म मैनेजमेंट की प्रीमियर पार्टी के दौरान हुई थी। मैनहट्टन के इटालियन रेस्टोरेंट कैंटीनोरी में आयोजित इस पार्टी में दोनों की नजरें एक-दूसरे से मिलीं और उसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला सा ही बन गया।
हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि कूपर एनिस्टन के नए ब्वॉयफ्रेंड हैं जो उनके नजदीक आने की कोशिशें कर रहे हैं। अंतत: गुरुवार की रात इन दोनों के बीच चल रही यह प्रेम कहानी सामने आ ही गई।
वैसे आपको बताते चलें कि कूपर एनिस्टन के पहले प्रेमी नहीं हैं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में जॉन मेयर और विंस वॉगन भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा उनकी शादी बैड्र पिट से हुई थी जो बाद में तलाक के कारण खत्म हो गई। वहीं ब्रैड पिट ने एंजलिना का साथ पा लिया।