मांट्रियल. अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स रविवार को कनाडा कप में 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। बीजिंग ओलिंपिक में आठ स्वर्ण जीतने वाले फेल्प्स ने 50.48 सैकंड का समय लेकर यह रेस जीती, लेकिन वे हमवतन इयान क्रोकर के रिकॉर्ड (50.40) को नहीं डूबे सके।
हालांकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। इससे पहले उनका श्रेष्ठ समय 50.58 सैकंड था, जो उन्होंने बीजिंग ओलिंपिक में निकाला था। बीजिंग में उन्होंने 100 मी. बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण जीता था, लेकिन आठ में से यही स्पर्धा ऐसी थी, जिसमें वे विश्व रिकॉर्ड नहीं बना सके थे।