Sonipat
रेल बजट में चाहिए रेलवे ओवरब्रिज
भास्कर न्यूज Monday, June 22, 2009 03:23 [IST]  

सोनीपत. शहर को दो भागों में बांट रही रेलवे लाइन पर रेलमंत्री ममता बैनर्जी रेल बजट में विशेष निगाह रखेंगी ऐसा जिले की महिलाओं को विश्वास है। इसी कारण रेल मंत्री को भेजे गए पत्रों में उन्होंने भी बराबर के हस्ताक्षर किए हैं। इस बारे में महिलाएं ही नहीं बल्कि महिला शिक्षाविदों की भी मांग है कि जिले को इस संकट से उभारने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को अब कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए जो एक दशक से दिखाए दे रही है।

तीन बार रेलवे विभाग से रेलवे ब्रिज पास होना 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति आने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा उस योजना को ठंडे बस्ते में डाल देने जैसी लापरवाही फिर नहीं हो । इसके लिए महिलाओं ने रेल मंत्री को भेजे गए पत्रों की एक-एक कापी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी भेजी है। टीका राम कन्या कालेज की प्राचार्य डा. मोनिका वर्मा ने बताया कि रेलवे फ्लाई ओवर की समस्या पानीपत में भी थी।

लेकिन वहां अंडर ब्रिज बनाने से कुछ समस्या का समाधान हुआ फिर वहां ओवर ब्रिज भी बनाया तब जाकर समस्या का काफी निदान हुआ। यहां भी ओवर ब्रिज की मांग पूरी हो गई तो पूरे जिले को बंद रेलवे फाटक की परेशानी से निजात मिलेगा। हिंदू कालेज के प्रोफेसर ओमीश परुथी ने बताया कि बंद फाटक से हो रही परेशानी के हल के लिए इस समस्या के समाधान के लिए वे एकत्र होकर उपायुक्त से बात भी करेंगे।

वहीं रेल मंत्री से आशा है कि वे जिले के लोगों की समस्या का समाधान करने में पहल करे। डा. एनके गर्ग ने कहा कि यदि जिले में प्लानिंग के हिसाब से सन 1995 में ही रेलवे ओवर ब्रिज बन जाता तो शहर में आज यह समस्या सबसे बड़ी परेशानी नहीं होती। जिस तरह से शहर के लोग इस समस्या के समाधान के लिए रेलमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का सिलसिला शुरू किए हुए हैं ऐसी जागरूकता की हर हाल में सुनवाई होगी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: