कैटरीना की अजब डबिंग की गजब परेशानी
भास्कर न्यूज Monday, June 22, 2009 03:33 [IST]  

मुंबई. अभिनेत्री कैटरीना कैफ के राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की डबिंग के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि संतोषी अपने कलाकारों के उच्चरण को लेकर काफी सजग हैं। चूंकि कैटरीना की भाषा का उच्चरण ब्रिटिश है, इसलिए इन दिनों वह अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय हिंदी में बात करती हैं ताकि उनका उच्चरण सही हो।

कैटरीना के लिए फिल्मों की डबिंग सबसे मुश्किल काम रहा है। करियर की शुरुआत में तो डबिंग आर्टिस्ट उनकी आवाज फिल्मों में डब करते थे लेकिन ‘नमस्ते लंदन’ के बाद उन्होंने खुद डबिंग करनी शुरू कर दी। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में कैटरीना के सह-कलाकार रणबीर कपूर का हिंदी का उच्चरण बिल्कुल सही है।

इस बारे कैटरीना कहती हैं, ‘फिल्म में मेरी भूमिका एक कैथोलिक लड़की की है जो दूसरों को खुश रखना जानती है लेकिन खुद खुश नहीं रहती। इसलिए डबिंग के दौरान अगर मेरे रोने का दृश्य है तो मुझे असली में रोना पड़ता है और हंसने वाले दृश्य में हंसना पड़ता है। मैं नहीं जानती कि मैं सही कर रही हूं या नहीं। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसकी डबिंग मेरे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रही है।’

इस फिल्म के अलावा प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ की डबिंग के लिए भी कैटरीना जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने जो भाषण दिए हैं, उनकी रिकॉर्डिग की टेप उनके पास है। इन्हें सुनने के बाद ही वह सही उच्चरण जानकर डबिंग करेंगी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: