लंदन.
लंदन में आज सोमवार से शुरु हुई विंबल्डन प्रतियोगिता में भारत की सानिया मिर्जा ने जर्मनी की एन्ना लेना ग्रोनफिल्ड को 6-2 ,2-6, 6-2 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
सानिया ने इससे पहले भी एन्ना लेना ग्रोनफिल्ड को 2004 और 2005 में भी हरा चुकी है।
पहले राउंड में शानदार जीत दर्ज करने के बाद सानिया को दूसरे राउंड में विपक्षी खिलाड़ी एन्ना लेना ग्रोनफिल्ड को तगड़ी चुनौती का समाना करना पड़ा।
सानिया ने जहां पहला सेट मात्र 32 मिनट में 6 -2 से जीत लिया वहीं जर्मन खिलाड़ी एना लेना ग्रोनफिल्ड ने भी दूसरा सेट 6-2 से मात्र 44 मिनट में जीत लिया।
फाइनल सेट में सानिया ने जोरदार वापसी करते हुए विपक्षी खिलाड़ी को मात्र 36 मिनट के खेल में 6-6से हराकर मैच जीत लिया और दूसरे रांउड में प्रवेश कर लिया है।


