अधिकतर पुरूष जिनका सेक्स के प्रति आकर्षण कम हो जाता है वे शर्मिदगी महसूस करते हैं। उन्हें चाहिए कि वे इस संबंध में अपने साथी से चर्चा करें। क्योंकि सेक्स के प्रति आकर्षण कम हो जाना एक सामान्य प्रक्रिया है जो 35 वर्ष या इससे अधिक उम्र को पार करने के साथ आती है। हालांकि कई 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुरूष इस तथ्य को फालतू या बकवास करार देते हैं। कारण कि अब भी उनकी रूचि सेक्स के प्रति बनी हुई रहती है। वे अपने साथी को सेक्स के प्रति पागल या उन्मत्त की भांति देखते हैं। जो सप्ताह में एक या दो बार संबंध स्थापित करने की चाह रखते हैं।
कुछ लोग अपने काम की व्यस्तता आदि को कारण बताकर इस अनिच्छा से छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके संबंध में कुछ किया नहीं जा सकता। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सेक्स के प्रति अपनी अनिच्छा का ठीकरा अपने साथी के ऊपर फोड़ना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने साथी के मोटा होने या किसी अन्य कारण से संबंध ठीक ढंग से स्थापित न कर पाने को इस अनिच्छा की मूल वजह बताते हैं। वैसे इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है और न ही सेक्स के प्रति रूचि का कम होना किसी विनाशकारी घटना के समान है।
अक्सर पुरूषों में यह भय होता है कि यदि सेक्स के प्रति उनकी संवेदनशीलता कम हो गई है तो वे सेक्स करने के लिए उपयुक्त नहीं रहे हैं। यदि पुरूष और महिला दोनों को ऐसी किसी स्थिति से निजात पानी है तो इसके लिए स्वयं के प्रति असुरक्षा की भावना से ऊपर उठते हुए एक-दूसरे का सहारा बनना ज्यादा कारगर होगा।
यदि आपका रिश्ता सामान्य रूप से कमजोर है तो सेक्सुअल एलिमेंट के प्रति चिंतित रहने की अपेक्षा किसी काउंसलर से सलाह लेना बेहतर होगा। लेकिन यदि ऐसा कुछ भी नहीं है तो बस अपने साथी को गले लगाएं और कहें कि आप उसे प्यार करते हैं। कभी-कभी न चाहते हुए भी सेक्स संबंध बनाना भी अपनी सेक्स लाइफ को पुनर्जीवित करने का एक अच्छा प्रयास हो सकता है।
इसके साथ ही समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराना भी एक अच्छा उपाय है। धूम्रपान और मद्यपान में कमी करके और हल्का फुल्का व्यायाम करके भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि वियाग्रा एक ऐसी औषधि है जो इस तरह की समस्या से निजात पाने का आसान तरीका है। जबकि वियाग्रा उन लोगों के लिए है जिनके लिंग में इरेक्शन कम होता है। यह हर पुरूष के लिए उपयोगी नहीं होती बल्कि कुछ परिस्थितियों में तो घातक भी हो सकती है।
इंटरनेट के माध्यम से बेची जाने वाली वियाग्रा भी सही हो ऐसा कोई जरूरी नहीं है। हो सकता है कि इनका उपयोग आपके शरीर पर विपरीत असर करे। सेक्स के प्रति रूचि का कम हो जाने पर वियाग्रा इस समस्या का कोई निदान नहीं हो सकती है। जब तक यह किसी शारीरिक समस्या से जुड़ी हुई न हो अर्थात यह इरेक्शन से संबंधित समस्या के लिए ही कारगर होती है।
साभार - द सन