Science Tech
अंतरिक्ष में सबसे पुराने कार्बन की खोज
एजेंसी. Tuesday, June 23, 2009 18:32 [IST]  

वाशिंगटन। खगोल विज्ञानियों ने अंतरिक्ष में सबसे पुराने और दूरस्थ कार्बन को खोज निकाला है। विज्ञानियों का दावा है कि यह इतनी मात्रा में नहीं है कि इससे उन सिद्धांतों को समर्थन हासिल हो सके, जो यह बताते हैं कि अंतरिक्ष कैसे प्रकाशित हुआ था।

शुरुआत में अंतरिक्ष में प्राकृतिक हाइड्रोजन गैस की धुंध छाई हुई थी। ग्रह वैज्ञानिकों का मानना है कि पहले तारे के अस्तित्व में आने के साथ ही यह धुंध साफ हो गई थी। तारे में पैदा होने वाले कार्बन और उससे निकलने वाली रोशनी के बीच गहरा संबंध होता है।

हालांकि एक अंतरराष्ट्रीय दल इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि 13 अरब वर्ष पुराना यह कार्बन और बड़े-बड़े तारों की संख्या भी धुंध को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। दल का नेतृत्व करने वाली स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी की डॉ. एम्मा रेयान वेबर ने कहा, ‘इसका मतलब यह है कि प्रकाश कहीं और से आया होगा। धुंध को हटाने के लिए तारों की बहुत अधिक रोशनी की आवश्यकता पड़ती है।’

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 
  • ..और ये विधाता बनने पर आमादा हैं
  • चोरी नहीं जाएगी साइकिल
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • सेंसर बताएगा ज्वालामुखी के राज
  • कृत्रिम जीवन का श्रीगणेश!
  • ब्लॉग की लागी छूटे ना
  • चंद्रमा पर पानी की खोज में इसरो-नासा एकसाथ
  • क्या हमने सबसे तेज दौड़ देखी ली?
  • धूमकेतु में जीवन!
  • ब्रिटेन के ज्यादा करीब हैं यूएफओ
  • विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह मिला
  • घर से बैक्टीरिया दूर भगाता है हवन का धुआं
  • अद्भुत नजारा: एक सीध में नजर आएंगे शनि के वलय
  • अब भारत की निगाहें मंगल पर
  • गूगल का कैफीन होगा सबसे तेज सर्च इंजन
  • बच्चें जितने तेज होते हैं कुत्ते
  • सोशल नेटवर्किंग के ‘साइड इफेक्ट’
  • भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
  • इतने पासवर्ड आखिर कैसे याद रखे कोई
  • विवाद के बीज, विवाद के बीच
  • Sunday Special : पॉलीग्राफ टेस्ट की सच्चाई
  • सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
  • अहा। यह कौन चित्रकार है ?
  •