पेरिस हिल्टन और कोंट्रोवर्सी- चोली दामन का साथ
bhaskar.com Wednesday, June 24, 2009 16:16 [IST]  

paris hilton नाम हो पेरिस हिल्टन का और कोई विवाद न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खैर, कैसे भी सही इस बहाने पेरिस को पब्लिसिटी तो मिल जाती है। अब पेरिस ने जिस नई कोंट्रोवर्सी को जन्म दिया है वह है दुबई में उनके अंग प्रदर्शन को लेकर। पेरिस आजकल रियलिटी शो 'माई न्यू बेस्ट फ्रेंड फोरेवर' के लिए दुबई में हैं।

मिरर में छपी खबर के अनुसार इस शो के प्रोड्यूसर्स द्बारा पेरिस को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी कि वो अपने 'ट्रेडमार्क' दिखाऊ कपडे न पहने, पर पेरिस ने उनकी एक नहीं सुनी। पेरिस ने कुछ ही घंटे पहले एक भाषण में कहा था कि वे मध्य पूर्व की संस्कृति की बहुत इज्ज़त करती हैं, पर कुछ ही घंटों बाद वे दुबई के बीच पर बिकनी पहनकर आराम से घूमती दिखाई दी।

साउदी अरेबिया एक 'कंज़र्वेटिव' देश है और इसलिए पेरिस को पहले ही बता दिया गया था कि यहां पश्चिमी पर्यटकों को समाज के कायदे-कानून तोड़ने पर जेल भी भेज दिया जाता है। पर लगता है कि पेरिस को बात समझ नहीं आई और वो निकल पड़ी 'बिकनी वॉक' के लिए।

 

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: