लंदन. चोट से उबरकर कुछ सप्ताह पहले वापसी करने वाली पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा और भारतीय स्टार सानिया मिर्जा का सफर विबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में बुधवार को थम गया। दूसरी ओर, पुरुष सिंगल्स में चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक और नौवीं वरीय फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा तीसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे।
डूल्को से हारीं शारापोवा : खिताब की दावेदार मानी जा रही शारापोवा को गैरवरीयता प्राप्त अर्ज्ेटीना की गिसेला डुल्को ने दूसरे दौर में ६-२, ३-६, ६-४ से हराया। सानिया भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहीं। तीसरे दौर के लिए हुए मुकाबले में उन्हें सोराना क्रिस्टिया ने हराया। क्रिस्टिया ने गैरवरीय भारतीय को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।
पेत्रोवा तीसरे दौर में : 10वीं वरीयता प्राप्त रूस की नादिया पेत्रोवा ने इजरायल की सहर पीर को आसानी से ६-३, ६-२ से मात दी। पीर पूरे मुकाबले में केवल 5 गेम ही जीत सकीं। गैर वरीयता प्राप्त डेनियला हंतुचोवा ने दूसरे दौर में चीन की जी झेंग को 6-3, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जोकोविक की आसान जीत : पुरुष सिंगल्स में जोकोविक ने दूसरे दौर में जर्मनी के सिमोन ग्रेउल को हराया। उन्होंने यह मुकाबला ७-५, ६-१, ६-४ से जीता। सोंगा का मुकाबला इटली के सिमोन बिलोली से था, जो चोट के कारण खेलने नहीं उतरे और उन्हें वाकओवर मिल गया। महिला वर्ग में सर्बिया की एना इवानोविक ने चेक गणराज्य की लुसिया हरडेका को कड़े संघर्ष में 5-7, 6-2, 8-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
पुरूष युगल मुकाबले में महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी ने केविन एंडरसन और सोमदेव देवबर्मन की जोड़ी को 6-7 (4-7),6-4, 7-5, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रकाश अमृतराज ने अपने जोड़ीदार एसम उल की कुरैशी के साथ मिलकर स्टीफन हास और रास हचकिंस की जोड़ी को 6-4, 6-7 (12-14), ६-४, ३-६, ६-३ सं हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
एना इवानोविक ने चेक गणराज्य की लुसिया हरडेका को कड़े संघर्ष में 5-7, 6-2, 8-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सेरेना विलियम्स ने जर्मिला ग्रोथ को 6-2, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। रोजर फेडरर ने गुलीरमो ग्रासिया लोपेज को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया।
वहीं महिलाओं के डबल्स मुकाबले में कुज्नेत्सोवा और मोरेस्मो की जोड़ी ने जर्मन जोड़ी ततजाना मलेक और एंड्रिया पेटकोविक को आसानी से 6-3, 6-4 से हराया।