अमरीका की राष्ट्रपति बनना चाहती हैं एंजेलिना जोली
एजैंसी Thursday, June 25, 2009 16:49 [IST]  

लंदन.हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के न्यू ओरलीन्स के मेयर के पद के लिए चुनाव लड़ने की खबरों के बाद अब उनकी पार्टनर एंजेलिना जोली भी राजनीति में आना चाहती हैं।

हालांकि पिट की तरह उनका इरादा मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का नहीं है, उनकी नजरें तो राष्ट्रपति पद के चुनाव पर टिकी हैं। एक सूत्र ने डेली एक्सप्रैस अखबार को बताया कि एंजेलिना ओबामा को काफी पसंद करती हैं और मानती हैं कि अगर वह उनकी जगह होतीं तो काफी बदलाव ला सकती थीं।

इस सूत्र ने कहा, ‘मैं शर्त लगाता हूं कि अगले 20 वर्षो में वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह इसे लेकर दृढ़ संकल्प हैं।’ संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत एंजेलिना अपने मानवीय कार्यो के लिए काफी मशहूर हैं और लोक-परोपकारी कार्यो को ज्यादा समय देने के लिए अभिनय करियर छोड़ने की सोच रही हैं।

जैनिफर एनिस्टन को दी चेतावनी

जोली ने ब्रैड पिट की पूर्व पत्नी जैनिफर एनिस्टन को पिट के मोबाइल फोन से एसएमएस भेजकर उनका पीछा छोड़ने को कहा है। सूत्रों की मानें तो जैनिफर और पिट की नजदीकियों से एंजेलिना खुश नहीं हैं। उन्होंने पिट के मोबाइल से जैनिफर को चेतावनी दी है कि वह उनका साथ छोड़ दें। एंजेलिना और पिट के ब्रेकअप की खबरों के बीच जैनिफर ने पिट को तोहफे भेजने शुरू कर दिए हैं ताकि अगर ब्रेकअप हो जाए तो उन्हें दोबारा पिट का साथ मिल जाए।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: