लंदन. एयर फ्रांस के विमान एएफ 447 के भयंकर हादसे के बाद खोजी दल को शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। फ्रांस नौसेना के खोजी दल को विमान के पायलट व फ्लाइट अटैंडेन्ट का शव मिला है। हादसे के काफी समय हो जाने के कारण शवों की पहचान डेन्टल रिकॉर्ड व डीएनए टेस्ट से की गई।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की जांच फारेंसिक विशेषज्ञों द्वारा ब्राजील के रेसिफ शहर में किया जा रहा है। हादसे में मारे गए पायलट 58 वर्षीय मार्क डुबोई बीस साल से एयर फ्रांस को अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें कंपनी के सबसे अनुभवी पायलटों में गिना जाता था।
गौरतलब है कि ब्राजील से फ्रांस जा रहा एयर फ्रांस का यह विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर गायब हो गया था। बाद में पता चला कि विमान के ऊपर बिजली गिरने से सभी 228 यात्री इस हादसे में मारे गए थे। खोजी दल को अभी भी विमान का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है।