लॉस एंजेलिस. लॉस एंजेलिस. दुनिया को नाचना सिखाने वाले पॉप किंग माइकल जैक्सन की शुक्रवार की अलसुबह मौत हो गई। जिंदगी के पांच दशक अपनी स्टाइल से जीने वाले माइकल जैक्सन की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी मौत भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजे हुई।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार माइकल जैक्सन के दिल के दौरे की खबर के बाद डॉक्टरों की पूरी एक टीम उनके घर पहुंची तो वे बेसुध पड़े हुए थे। सांसे भी बंद हो चुकी थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस पॉप किंग को बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। डॉक्टरों ने पेनकिलर इंजेक्सन लगा कर नया जीवन भी देना चाहा। उनकी मौत की खबर फैलने के बाद पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले दुखी हो गए हैं। 51 साल की उम्र के माइकल जैक्सन को पॉप और रॉक का जन्मदाता माना जाता है।
माइकल जैक्सन ने अगले महीने लंदन के ओ-टू-एरीना में दस कंसर्ट की एक सीरीज पेश करने वाले थे। इस कंसर्ट का उनके चाहने वालों को लंबे समय से इंतजर था। क्योंकि उन्होंने वर्ष 2001 के बाद कोई बड़ा लाइव शो नहीं दिया था।
जिदंगी का सफर
माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ जैक्सन था। उनका जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के गैरी में हुआ था। जैक्सन वैको जैको के नाम से भी फेमस थे। सात भाई-बहनों वाले परिवार में उनका नंबर सातवें नंबर पर आता था। माइकल जैक्सन ने अपने भाई के पॉप ग्रुप से अपने करियर की शुरूआत की थी। यह 1964 की बात है।
माइकल जैक्सन के बेहतरीन गीतों की बात की जाए तो आई वॉट यू बैक, डोंट स्टॉप टिल यू गेट एनफ, बैड, अर्थ सॉग, बिल्ली जीन और ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं।Michael Jackson - Remember The Time
Michael Jackson - Don't Stop 'Til You Get Enough
Michael Jackson - You Are Not Alone
संबंधित खबरें
* पॉप के बादशाहः अर्श से फर्श तक का सफर