ओरेगान (अमेरिका) विश्व चैंपियन टायसन गे अमेरिकी चैंपियनशिप से पूर्व अभ्यास के दौरान किए गए अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने चैंपियनशिप से पूर्व अभ्यास मुकाबले में 100 मीटर की दूरी ९.७५ सेकंड में पूरी की, जो इस स्पर्धा में किया गया सातवां सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।
दौड़ पूरी करने के बाद गे ने गुरुवार को कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन से निराश हूं। मैंने हवा की मदद से 100 मीटर की दूरी ९.७५ सेकंड में पूरी की। यह संतोषजनक नहीं है।’ अमेरिकी फर्राटा धावक ने कहा कि उन्होंने रेस की शुरुआत अच्छे तरीके से की थी, लेकिन इसके बाद जो समय निकाला वह निराशाजनक रहा।