लंदन. छठी बार विंबलडन की तलाश में उतरे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर अमेरिका की सेरेना विलियम्स और रुस की एलेना देमेंतिएवा का विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में विजयी अभियान जारी है और इन सभी खिलाड़ियों ने आज यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने जर्मनी के फिलिप कोलस्क्राइबर को हराने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई और अपने विपक्षी खिलाड़ी को 6-3, 6-2, 6-7, 6-1 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया। फेडरर ने पहला सेट 37 मिनट में जीत लिया और दूसरे सेट में भी जीत हासिल करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं गंवाना पडा और वह इसे 30 मिनट में अपने नाम कर गए।
लेकिन इस टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय चल रहे फेडरर को तीसरे सेट में आश्चर्यजनक तरीके से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तीसरे सेट में हार के बावजूद फेडरर के आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई और अगले ही सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए चौथा सेट बड़ी आसानी से 6-1 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं सेरेना ने भी इटली की रोबर्टावसी को आराम से 6-3, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बना लिया। अपनी ताकतवर रिटर्नो के लिए मशहूर सेरेना ने इस मैच में बहुत ही जानदार खेल दिखाया और अपनी विपक्षी को टिकने का मौका ही नहीं दिया। 27 वर्षीय सेरेना ने दुनिया की 53 वें नंबर की खिलाड़ी ¨वसी को पूरे मैच में केवल सात गेम ही जीतने दिया।
सेरेना ने अपने रिटनरे से ¨वसी को कोर्ट में खूब दौडाया और पहले सेट में ¨वसी की सíवस तोड़ने के बाद मुड़कर पीछे नहीं देखा और आसानी से मुकाबला जीतकर चौथे राउंड में पहुंच गई। ओलिंपिक चैंपियन एलेना देमेंतिएवा ने हमवतन रेगिना कुलिकोवा को 6-1, 6-2 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। चौथी वरीयता प्राप्त देमेंतिएवा 24 मिनट तक चले पहले सेट में विपक्षी खिलाड़ी की दो बार सíवस तोड़ी। रेगिना, देमेंतिएवा का मुकाबला नहीं कर सकीं और उनके जोरदार बैकहैंड शॉट्स के आगे समर्पण कर दिया। महिला एकल के अन्य मुकाबले में नादिया पेट्रोवा ने अर्जेटीना के गिसेला डुल्को को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
उधर फ्रांस की वजनी रजानो को वेरा वोनारेवा के खिलाफ वाकओवर मिला और वह बिना कोर्ट पर उतरे ही चौथे दौर में प्रवेश कर गई। वहीं पुरूषों के मुकाबले में फ्रेंच ओपन में अपने खेल से तहलका मचाने वाले १३ वीं वरीयता प्राप्त सोडर¨लग का भी टूर्नामेंट में जीत का अभियान जारी है। सोडर¨लग ने स्पेन के निकोलस अमारगो को एक कड़े मुकाबले में 7-6, 6-4, 6-4 से हराकर चौथे राउंड का टिकट कटाया।




