न्यूयार्क आम हिंदी फिल्मों की तरह नहीं
Bhaskar.Com Saturday, June 27, 2009 08:29 [IST]  

new yorkअमेरिकी हमलों की याद दिलवाती बॉलीवुड फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ सिनेमा जगत में छाप छोड़ने में कामयाब हुई है। मल्टीप्लेक्स मालिकों और निर्माताओं के लंबे झगड़े के बाद बदले माहौल में ‘न्यूयॉर्क’ का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया है। एक ओर दर्शकों को जहां अपनी छवि बदलते हुए अभिनेता देखने को मिले तो दूसरी ओर उन्हें एक बड़े बैनर की फिल्म नसीब हुई है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ थोड़ी धीमी और बीच-बीच में खिंचती सी जरूर लगती है, लेकिन इसका क्लाइमेक्स लोगों को जबर्दस्त रूप से बांधने में सफल रहा है।

निर्देशक कबीर खान और लेखकों की टीम ने इस तरह की कहानी लिखी है कि वह किस ओर जाती है और कहां केंद्रित है, पता ही नहीं चलता। फिल्म का सेकंड हाफ जबर्दस्त रूप से दर्शाया गया है, क्योंकि निर्देशक और इसकी टीम ने पात्रों को खूबसूरती से किरदारों में ढाला है, जो बार-बार आकर्षित करती है। कहा जा सकता है कि कबीर ने अमेरिकी हमले से प्रेरणा लेते हुए वास्तविकता को एक अनोखी कहानी में दिखाने का प्रयास किया है। यह आम फिल्मों जैसी नहीं कही जा सकती।

अभिनेताओं की बात करें तो तीनों ही किरदारों-जॉन इब्राहिम, कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश-ने अपने जीवन के सवरेत्तम अभिनय से प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिल्म में जब जॉन पुराने दिनों को याद करते हैं तो आप वास्तविक दर्द को महसूस कर सकते हैं और उनके हावभाव चरित्र को जीवंत करते हुए पर्दे पर दिखाई देते हैं। कैटरीना ने एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दी है। दर्शकों को इस बार वे नए रूप में देखने को मिलीं। उनके ट्रेंडी लुक युवाओं को लुभाने वाले हैं। नील को इससे पहले ‘जॉनी गद्दार’ और ‘आ देखें जरा’ में अवसर मिला था लेकिन वह छाप नहीं छोड़ पाए थे लेकिन न्यूयार्क में उनका अभिनए शानदार है। अपने खास किस्म के किरदारों के लिए मशहूर इरफान खान फिल्म को गति प्रदान करते हैं। इस फिल्म में वे एक एफबीआई एजेंट के रूप में हैं और एक बार फिर वही प्रदर्शन, जिसकी तलाश उनके अभिनय में होती है। कुल मिलाकर यश राज बैनर की यह फिल्म देखने के लायक है, जो देखी भी जानी चाहिए।

बैनर : यश राज

निर्माता : आदित्य चोपड़ा

निर्देशक : कबीर खान

स्टार : जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान

 
 
Comments
navin
Saturday, 27th Jun 2009, 22:21
ossam movie
neelima singh
Monday, 29th Jun 2009, 10:31
movie isn very fantastic,all actors & actress are very good,they doing excellent work.i like this kind of movie.



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: