सोनाली बेंद्रे ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती
Bhaskar Com Saturday, June 27, 2009 09:01 [IST]  

sonaliमुंबई. पॉप बादशाह ने 13 साल पहले 30 अक्तूबर को बॉलीवुड नगरी मुंबई में कदम रखा। कन्सर्ट के दौरान कई लड़कियां उन्हें गाते देख बेहोश हो गई तो कुछ ने रोना शुरू कर दिया। माइकल को देखने के लिए भीड़ इस कद्र थी कि लोगों को पानी तक नसीब न हुआ। उस कन्सर्ट के दौरान बिस्लरी 10 रुपए वाली पानी की बोतल 100 रु. में बिकी थी। वर्ष 1996 में माइकल जैक्सन के कन्सर्ट का आयोजन शिव उद्योग सेना की ओर से राज ठाकरे ने करवाया था।

माइकल का स्वागत सोनाली बेन्द्रे ने आरती करके और तिलक लगाकर किया था। माइकल राज ठाकरे के घर में भी रहे। ठाकरे ने उन्हें तबला और तानपुरा भेंट किए थे। माइकल ने ओबराय होटल के कर्मचारियों को अपनी तस्वीरों वाली टीशर्ट व कैप भेंट की थी। यहां उन्होंने साउथ इंडियन और मुगलई खाने का लुत्फ उठाया था। उनके मैन्यू में मसाला डोसा व मक्खन के साथ आलू के परांठे बहुत पसंद थे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: