लांस एंजलिस.
पॉप स्टॉर माइकल जैक्सन की मौत किन कारणों से हुई है इसे लेकर रहस्य और गहरा हो गया है और यह राज खुलने में चार से 6 सप्ताह का समय अभी और लग सकता है।
क्या कहती है शुरुआती जांच
जैक्सन की मौत के बाद उनके शव का परीक्षण पूरा हो गया है लेकिन मौत के रहस्य से परदा तब तक नहीं हट सकता जब तक टॉक्सीलॉजी और कुछ और टेस्ट की रिपोर्ट सामनें नहीं आ जाती। लांस एंजेलिस के फारेंसिक विभाग के ग्रेग हावेर्ं के अनुसार शुरुआती जांच में डॉक्टरों के अनुसार किसी तरह की गड़बड़ी या चोट के निशान नहीं मिले है।
गौरतलब है कि पॉप स्टॉर माइकल जैक्सन का निधन हो गया था जिसके बाद दुनिया भर में जैक्सन के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई और उनकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाए।
कुछ दवाईयां हो सकती है मौत का कारण
जैक्सन की मौत की खबर सबसे पहले बताने वाली वेबसाइट ने भी दावा किया था कि जैक्सन की मौत अधिक मात्रा में मॉरफीन लेने के कारण हुई है। वहीं जैक्सन के एक पूर्व मित्र ने भी दावा किया है कि जैक्सन कुछ दवाओं के आदि हो गए थे और वह इनका सेवन करते थे। हांलाकि फारेंसिक विभाग इन सब बातों पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता जब तक टॉक्सीलॉजी की रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती।
जैक्सन के पूर्व वकील ने भी चेताया था
माइकल जैक्सन के पूर्व वकील ब्रायन ऑक्समैन ने भी कहा है कि हां जैक्सन ड्रक्स के आदि थे और मैनें इस बारें में उनके परिवार को चेतावनी भी दी थी।
हां ड्रग्स ने छीन ली जैक्सन की जिंदगी : डॉक्टर दीपक चोपड़ा
उधर जैक्सन को 20 साल से अधिक समय से जानने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर दीपक चोपड़ा ने भी सीएनएन से बात करते हुए दावा किया है कि जैक्सन की मौत संभवत: अधिक मात्रा में ली गई ड्रग्स के कारण ही उनकी मौत हुई है हालांकि उनके पास इस बात के प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा है कि जब आपके सिस्टम में दवा की मात्रा अधिक हो जाती है तो आपका दिल आर्थमिया का शिकार हो जाता है और आपके सांस रुक जाती है।
क्या कहना है परिवार का
इन दावों के बीच जैक्सन के परिवार ने मौत से जुड़ी जिन बातों को हिा है जरा उस पर ध्यान दे। उनके भाई जेरमिन जैक्सन के अनुसार जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद आपातकाल सेवा को बुलाया गया और जैक्सन उस समय सांस नहीं ले पा रहे थे और उनका स्वास्थ्य बेहद खराब हो चुका था। डॉक्टरों ने लगभग 1 घंटे तक जैक्सन को बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई।