International
जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
एजेंसी Saturday, June 27, 2009 14:11 [IST]  

लांस एंजेलिस. पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का शव तमाम जाचों के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की मौत गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई थी। हालांकि मौत के कारणों को लेकर टॉक्सीलॉजी रिपोर्ट के आने के बाद सही सही कुछ कहा जा सकता है।

जैक्सन का शरीर 9.30 पर र्कोनर ऑफिस से लाया गया और जैकसन के परिवार को सौंप दिया गया है।

अलग अंदाज में परिवार करना चाहता है अंतिम संस्कार

जैक्सन के परिवार के सदस्यों ने शव मिलने के बाद प्रशासन से आग्रह किया है कि अभी स्थान को लेकर कोई घोषणा जनता में नही की जाए। लांस एंजेलिस र्कोनर कार्यालय के एड विंटर ने पत्रकारों को बताया है कि जैकसन के परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार अलग अंदाज में अपनी तरह से करने की इच्छा व्यक्त की है।

परिवार के सदस्यों ने शव मिलने के बाद प्रशासन से आग्रह किया है कि अभी स्थान को लेकर कोई घोषणा जनता में नही की जाए। लांस एंजेलिस र्कोनर कार्यालय के एड विंटर ने पत्रकारों को बताया है कि जैकसन के परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार अलग अंदाज में अपनी तरह से करने की इच्छा व्यक्त की है।

 

 

 

गम में डूबा संगीत जगत

क्वीन ऑफ पॉप मैडोना जैक्सन की मौत से संगीत जगत को हुए नुकसान से बेहद दुखी हैं और इस दुखदायी खबर के बाद उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे। ‘मैंने हमेशा जैक्सन को पसंद किया है। दुनिया ने एक महान संगीतकार खो दिया है लेकिन उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा। मेरा दिल उनके तीन बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर चिंतित है। भगवान उनकी रक्षा करे।

मैडोना, पॉप गायिका

च्च्मैं बहुत दुखी हूं। मेरा दिल टूट गया है। मैं जानती हूं कि उनके तीनों बच्चे उनकी दुनिया थे। यह उनका बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

लीसा मैरी प्रेस्ले, जैक्सन की पहली पत्नी

च्च्मैं लंदन में उनका शो देखने को काफी उत्सुक थी। हम एक ही समय यूरोप टूअर पर जाने वाले थे। वह मेरी जिंदगी के प्रेरणास्रोत रहे और उनकी मौत से मैं टूट गई हूं। विश्व संगीत की ये सबसे बड़ी क्षति है।

ब्रिटनी स्पीयर्स

मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे महान गायक से मिलने का मौका मिला जिसने संगीत जगत में कई बदलाव किए। उन्होंने रेडियो का फॉर्मेट बदल दिया। उनके  संगीत के साथ ही ओप्रा विन्फ्रे और बराक ओबामा जैसे लोगों ने जनसाधारण पर प्रभाव डाला। माइकल जैक्सन को कभी भूला नहीं जाएगा। जैक्सन विश्व संगीत के अजेय योद्धा थे। वे संगीत के पहले अश्वेत राजदूत थे।

अशर, पॉप गायक

 

 

संबंधित खबरें
* रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
* जैक्सन का यादगार भारत दौरा
* जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
* .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
* सोनाली बेंद्रे ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती
* क्या करेंगे जैक्सन के बच्चे?
* जैक्सन को हैवी डोज देने वाला डॉक्टर गायब
* अलविदा जैक्सन : चांद पर चलने वाला सितारा सो गया
* पॉप किंग माइकल जैक्सन की हार्ट अटैक से मौत




Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: