International
रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
एजेंसी Saturday, June 27, 2009 14:47 [IST]  

माइकल जैक्सन ‘किंग ऑफ पॉप’ के अलावा ‘जैको वैको’ नाम से भी मशहूर हैं। पहला नाम जहां उनकी सफलता को बताया करता है, वहीं दूसरा उन्हें अफवाहों व विवादों के चलते मिला है।

अफवाह : 1986 में एक अखबार ने दावा किया था कि उम्र का असर छिपाने के लिए जैक्सन ऑक्सीजन के चैंबर में सोते हैं। एक बार कहा गया कि वे एलिफैंट मैन जॉन मेरिक की निशानियां खरीदना चाहते हैं। हालांकि इन दोनों बातों को जैक्सन ने मनगढ़ंत बताया था। जैक्सन के अपने पालतू चिंपांजी के साथ सोने की बात भी उछाली गई।

सुर्खियां :

माइकल जैक्सन ने अपनी नाक की चार बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। कॉस्मेटिक सर्जरी से अपनी ठोड़ी में बदलाव किया। इसके अलावा माथे से छुर्रिया हटाने, ओठ पतले करने और गाल की हड्डियां उभरने के लिए भी सर्जरी करवाई। सांवली रंगत को छिपाने के लिए ब्लीच करवाने की बातें भी खूब उड़ी।

विवाद :

जैक्सन पर 1993 में 13 वर्षीय किशोर जॉर्डी चैंडलर ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इस मामले में जैक्सन ने अदालत के बाहर चैंडलर के परिजनों से समझौता कर लिया। माना जाता है कि यह समझौता दो करोड़ रुपए में हुआ। 2003 में अपने नौ माह के बच्चे को होटल की खिड़की से झुलाने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें आलोचना का शिकार बनना पड़ा। इसी वर्ष एक अन्य किशोर ने जैक्सन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई, हालांकि पांच माह तक चली कार्रवाई के बाद जैक्सन निर्दोष साबित हुए।

मूर्ख भी माना

माइकल को दुनिया के सबसे बड़े मूर्ख का खिताब भी मिला था। अपने लापरवाह और मूडी स्वभाव के कारण माइकल लगातार चार बार नंबर वन मर्ख बने 2006 में ओपिनियन रिसर्च कापरेरेशन द्वारा किए गए एक सर्वे के दौरान माइकल को सबसे मूर्ख व्यक्ति चुना गया। एक हजार लोगो में किए गए सर्वेक्षण में लगातार चौथी बार माइकल ही इसमें नंबर-वन रहे। बहरीन में महिलाओं की पोशाख पहनने, नैवरलैंड रैंच से पैसे बचाने की कोशिश के तहत उसे बंद करने के मामलों को लेकर माइकल इस खिताब के प्रमुख दावेदार रहे।



संबंधित खबरें
* रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
* जैक्सन का यादगार भारत दौरा
* जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
* .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
* सोनाली बेंद्रे ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती
* क्या करेंगे जैक्सन के बच्चे?
* जैक्सन को हैवी डोज देने वाला डॉक्टर गायब
* अलविदा जैक्सन : चांद पर चलने वाला सितारा सो गया
* पॉप किंग माइकल जैक्सन की हार्ट अटैक से मौत

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: