लंदन। दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका की सेरेना विलियम्स, रूस की एलेना देमेंतिएवा, स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुकोवा और स्वीडन के राबिन सोडर¨लग का ¨वबलडन टेनिस टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला जारी है और सभी खिलाड़ियों ने आज यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।
सेरेना ने इटली की रोबर्टा ¨वसी को आराम से ६-३, ६-४ से हराकर अगले दौर में जगह बना लिया। अपनी ताकतवर सíवस और रिटर्नो के लिए मशहूर सेरेना ने इस मैच में बहुत ही जानदार खेल दिखाया और अपनी विपक्षी को टिकने का मौका ही नहीं दिया।
२७ वर्षीय सेरेना ने दुनिया की ५३ वें नंबर की खिलाड़ी ¨वसी को पूरे मैच में केवल सात गेम ही जीतने दिया। सेरेना ने अपने रिटनरे से ¨वसी को कोर्ट में खूब दौड़ाया और पहले सेट में ¨वसी की सíवस तोड़ने के बाद मुड़कर पीछे नहीं देखा और आसानी से मुकाबला जीतकर चौथे राउंड में पहुंच गई।
उधर २६ वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की वíजनी रज्जानो को सातवीं वरीयता प्राप्त रूस की वेरा वोनारेवा के खिलाफ वाकओवर मिला और वह बिना कोर्ट पर उतरे ही चौथे दौर में प्रवेश कर गयीं। देमेंतिएवा ने हमवतन खिलाड़ी कुलीकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं हंतुकोवा ने जापानी खिलाड़ी आई सुगियामा को 6-4, 6-3 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया।
उधर पुरूषों के मुकाबले में फ्रेंच ओपन में अपने खेल से तहलका मचाने वाले १३ वीं वरीयता प्राप्त सोडर¨लग का भी टूर्नामेंट में जीत का अभियान जारी है। सोडर¨लग ने स्पेन के निकोलस अमारगो को एक कड़े मुकाबले में ७-६, ६-४, ६-४ से हराकर चौथे राउंड का टिकट कटाया ।
सोडर¨लग को गैर वरीयता प्राप्त अमारगो से पहला सेट जीतने में काफी समय लगाना पड़ा और इस सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ । लेकिन इसके बाद सोडर¨लग को बाकी के दो सेट में जीतने में ज्यादा तकलीफ नहीं उठानी पड़ी। वहीं महिलाओं के युगल मुकाबले में कुज्नेत्सोवा और मोरेस्मो की जोड़ी ने लोरा राबसन और जार्ज स्टूप की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटा लिया है।