भारतीय बैड¨मटन स्टार मलेशियाई ओपन ग्रां प्री टूर्नामेंट का खिताब जीतने का सपना आज यहां टूट गया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की गैर वरीय खिलाड़ी ¨जग वांग ने उन्हें हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पिछले सप्ताह इंडोनेशियन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली साइना गैरवरीयता वांग से महज २६ मिनट में ही हार गई।
वांग ने दुनिया की आठवीं नंबर की खिलाड़ी साइना को बड़ी ही आसानी से २१-१४, २१-१क् से हराकर सनसनी फैला दी। १९ वर्षीय साइना शानदार फार्म में चल रही थी और उनके प्रशंसकों को साइना से लगातार दूसरा बड़ा खिताब जीतने की उम्मीद थी।
लेकिन साइना चीनी खिलाड़ी के सामने आज बिल्कुल ही नहीं टिक पाई । पूरे मैच के दौरान वांग का खेल पूरे शबाब पर दिखाई दे रहा था और साइना एक एक अंक के लिए जूझ रहीं थी। हालांकि पहले गेम में साइना ने क ुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की और एक समय तो स्कोर १२-१२ की बराबरी पर पहुंच गया।
लेकिन इसके बाद साइना इस गेम में केवल दो ही अंक हासिल कर सकी जबकि वांग ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए उन्हें २१-१४ से हरा दिया। पहला गेम हारने के बाद उम्मीद थी कि शायद साइना दूसरे गेम में वापसी कर ले और सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर ले ।
लेकिन इस गेम में तो साइना ने बिल्कुल समर्पण ही कर दिया । वह इस गेम में वापसी करने में असफल रहीं। चीनी खिलाड़ी वांग ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ी को संभलने का मौका ही नहीं दिया। वांग ने साइना को इस मुकाबले में पूरी तरीके से धूल चटा दी।
इस हार के साथ साइना का बैड¨मटन का लगातार दूसरा खिताब जीतने की मंशा धराशायी हो गई और उनके प्रशंसक निराश हो गए।