International
इंटरनेट पर चला एमजे का जादू,गूगल के भी होश उड़े
Bhaskar Com Saturday, June 27, 2009 16:36 [IST]  

पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत की खबर इतनी सनसनखेज निकली कि इंटरनेट पर हर कोई माइकल जैक्सन के बारें मे जानने के लिए टूट पड़ा। इंटरनेट पर जैक्सन के बारें में जिस तरह से गूगल सर्च इंजन का उपयोग हुआ उससे गूगल के भी होश उड़ गए और गूगल न्यूज टीम को लगा कि उस पर कोई आटोमैटिक वायरस का हमला हो गया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि अगले 25 मिनट तक गूगल न्यूज ने लोगों द्वारा मांगी गई जानकारीं देने से पहले '' वी आर सॉरी'' नामक सूचना भेजी।

गूगल प्रोडक्ट प्रबंधन से जुड़े आर जे पिटमैन ने गुगल पर लिखे अपने आधिकारिक ब्लॉग में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि माइकल जैक्सन की स्टोरी को लेकर लोगों में गजब की जिज्ञासा थी और लोगों की आंखों में में माइकल की जादूभरा और विवादास्पद जीवन को जानने का गजब का क्रेज देखा गया

क्या कहता है गूगल का आधिकारिक ब्लॉग

गूगल टीम ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बताया है कि गुगल सर्च इंजन पर २ पीएम के आसपास सर्च माइकल जैक्सन संबधित सर्च बढ़नी शुरु हुई और 3 बजे तक आते आते पीक पर पहुंच गई जोर रात 8 पीएम तक तेज रहीं। माइकल जैक्सन  जॉनसन एक ऐसा शब्द रहा जो गूगल हॉट ट्रेंड में सर्वाधिक बार सर्च किया गया।

जो नेट पर नहीं थे उन्होंने मोबाइल न्यूज का उपयोग किया

गूगल ब्लॉग के अनुसार जो लोग अपने पीसी से दूर थे और जैसे ही उन्होंने जैक्सन के मौत की खबर सुनी उन्होंने अपने मोबाइल में ब्रेकिंग न्यूज को चेक किया। जे आर पिटमैन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि स्पाइक के पहले 20 सर्च में 5 सर्च मूनवाल्कर से जुड़े थे।

जैक्सन के बारें में जानने को लेकर लोगों की तादात इंटरनेट पर इस कदर बढ़ी की एक बार लगा कि बस जैक्सन को लेकर हर कोई जानने का इच्छुक हो गया हो अगर वहां कोई नहीं था तो वह खुद माइकल जैक्सन ।

Google Hot Trends 1. michael jackson died

2. michael jackson dead 2009

3. christian eyenga

4. jeff goldblum dead

5. la times

6. jeff goldblum

7. michael jackson heart attack

8. cardiac arrest

9. what did danielle do to dina

10. farrah death





Bookmark and Share
Comments
Aashish Saharia
Saturday, 27th Jun 2009, 18:22
He Was The Oldest Rockers Of Last Century. we always missing him!



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: