पेरिस. पिछले महीने अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर फ्रांस के विमान में सवार यात्रियों के शवों की खोजबीन बंद कर दी गई है। ब्राजील ने एयर फ्रांस के विमान के ब्लैक बॉक्स और उसमें सवार यात्रियों के शवों की खोज के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। लेकिन लगभग एक महीने के बाद भी विमान का ब्लैक बॉक्स अभी तक नहीं मिला है। तलाशी कार्य में अब तक 51 शव और विमान का मलबा मिला है।
ब्राजील के एयर चीफ हेनरी मुनहोज ने बताया कि शवों का तलाशी कार्य अन्य शव के मिल पाने की संभावना नहीं होने के कारण बंद किया जा रहा है। साथ ही फ्रांस के सहयोग से ब्लैक बॉक्स की खोज जारी रहेगी। ब्लैक बॉक्स ही वह मुख्य वस्तु है जिसकी सहायता से यह पता चल पाता है कि विमान किन कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। साथ ही इसके वॉइस और डाटा रिकॉर्डर के सिग्नल तीस दिनों के बाद कमजोर पड़ने लगते हैं। इसलिए अब इसे जल्द से जल्द खोजने का काम तेज कर दिया गया है। यह खोज ब्राजील के उत्तर-पूर्वी समुद्री तट के पास स्थित दुर्घटनास्थल के लगभग 80 किलोमीटर के दायरे में जाएगी।
संबंधित खबरें
* एयर फ्रांस के पायलट का शव मिला