वेस्ट इंडीज ने भारत को 8 विकेट से धोया
एजेंसी Sunday, June 28, 2009 08:54 [IST]  

किंग्सटन.  किंग्सटन में हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से 95 गेंद शेष रहते ही मात दे दी। वेस्टइंडीज के रूनाको मोटरेन ने 85 रनों की शानदार पारी खेली।  भारत के दिए गए लक्ष्य 189 रन का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 95 गेंद शेष रहते ही 2 विकेट गंवाकर 192 रन बना लिए। रवि रामपाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। रामपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की शीर्ष पंक्ति को नाकाम कर दिया।

वेस्टइंडीज का स्कोरकार्ड

5 ओवर के बाद स्कोर 23/0 

10 ओवर के बाद स्कोर 69/0

15 ओवर के बाद स्कोर 101/0

20 ओवर के बाद स्कोर 125/1

25 ओवर के बाद स्कोर 145/2


30 ओवर के बाद स्कोर 168/2


34.1 ओवर के बाद स्कोर 192/2

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबॉजी करने का फैसला किया जो उसके लिए घातक साबित हुआ। भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसके पहले 3 विकेट 5 ओवरों में ही गिर गए। खेल शुरु होने पर गौतम गंभीर 0, रोहित शर्मा, कार्तिक 4 रन बनाकर आउट हो गए है। भारत की तरफ से मात्र तीन खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके जिनमें युवराज सिंह, आर पी सिंह और कप्तान धोनी रहे जिन्होंने क्रमश: 35, 23 और 95 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से रामपाल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने भारत के शुरुआती विकेट उखाड़े और कुल चार विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो और जेरोम टेलर को भी क्रमश: 3-3 विकेट मिले। आज  भारत ने टीम में आज एक बदलाव करते हुए ईशांत शर्मा के स्थान पर प्रवीण कुमार को टीम में मौका दिया है।

भारत का स्कोरकार्ड 

5 ओवर के बाद स्कोर 13/3

10 ओवर के बाद स्कोर 48/3

15 ओवर के बाद स्कोर 50/5


20 ओवर के बाद स्कोर 80/6


25 ओवर के बाद स्कोर 94/8

30 ओवर के बाद स्कोर 107/8

35 ओवर के बाद स्कोर 121/8

40 ओवर के बाद स्कोर 144/8


45 ओवर के बाद स्कोर 169/8


48.2 ओवर के बाद स्कोर 188/10


Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: