2009 प्रियंका चोपड़ा के लिए भाग्यशाली साबित हो रहा है। उन्हें हाल ही में शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सर्वोच्च पुरस्कार जिन जुई अवॉर्ड मिला है। पिछले छह महीनों में उन्हें छोटे-बड़े दस पुरस्कार मिल चुके हैं। इस फेस्टिवल के सर्वोच्च सम्मान और मुख्य पुरस्कार के रूप में जिन जुई का उल्लेख सबसे ऊपर किया जाता है।
चीनी पारंपरिक सभ्यता पर केंद्रित चीनी वाइन कंटेनर का प्रतीक यह अवॉर्ड पाने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय कलाकार हैं। उन्हें सिनेमा में योगदान देने के लिए चुना गया है।
प्रियंका चोपड़ा भी अवॉर्ड पाकर बेहद खुश हैं। वे कहती हैं शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। अभिनेत्री के रूप में ऐसा सम्मान मिलना वाकई मेरे काम को पहचान मिलने जैसा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के जरिये मैं भारत और हमारे सिनेमा को मैं अच्छा स्थान दिलाने की कोशिश मानती हूं। सिफ यानी शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एशियाई फिल्म इंडस्ट्रीज में मेगा इवेंट कहा जा सकता है।
प्रियंका हालांकि तबीयत खराब होने के कारण अवॉर्ड लेने तो नहीं जा पाईं लेकिन वहां पर इसाबेल हुपर्ट, क्विंसी जोन्स, इवान मैक्गर, मिशेल रोजेनबर्ग (द रीडर फिल्म के डायरेक्टर), स्टीफन डैल्ड्रे, कैरन मॉक और लुसीलिया सांतोस जैसे सितारे वहां पहुंचे।
प्रियंका को मिले कुछ अवॉर्डस का उल्लेख-
स्टार स्क्रीन अवॉर्डस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फैशन)
लायंस क्लब गोल्डन अवॉर्ड (फैशन)
स्टार डस्ट अवॉर्डस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फैशन)
एफआईसीसीआई फ्रेम्स 2009 के दसवें समारोह में (मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान)
फिल्म फेअर अवॉर्डस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फैशन)
आईफा अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फैशन)
सिनेब्लिट्ज अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फैशन)
एनडीटीवी प्रॉफिट कार एंड बाइक अवॉर्डस (ब्रांड एंबेसेडर ऑफ द ईयर)
नीलसन बॉक्स ऑफिस अवॉर्ड (एशियन सिनेमा में आउटस्टैंडिंग योगदान के लिए)।
यह पुरस्कार उन्हें तीसरे एशियाई फिल्म अवॉर्डस हांगकांग में समारोह के दौरान दिया गया था।
शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जिन जुई अवॉर्ड (सिनेमा में आउटस्टैंडिंग योगदान के लिए)