रज्जाक-यूसुफ को मिला केंद्रीय अनुबंध
एजेंसी. Sunday, June 28, 2009 13:31 [IST]  

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी ने बागी इंडियन क्रिकेट लीग आईसीएल से नाता तोड़ राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए आलराउंडर अब्दुल रज्जाक और मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को इनाम देते हुए उन्हें केन्द्रीय अनुबंध में शामिल कर लिया है।

पीसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को मध्यावधि अनुबंध में शामिल किया है। क्योंकि इस अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों के साथ कुछ महीने पहले ही करार किया गया था जबकि रज्जाक और यूसुफ पिछले महीने ही आईसीएल से करार तोड़कर राष्ट्रीय टीम में खेलने की अर्हता पाए थे।

हालांकि 20-20 क्रिकेट विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले उभरते युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस अनुबंध में स्थान बना पाने में असफल रहें हैं। पाकिस्तानी समाचार पत्र द डान ने लिखा है कि रज्जाक और यूसुफ को ग्रुप ए में रखा गया है और उन्हें प्रतिमाह तीन लाख रपये मिलेंगे।

रज्जाक ने इंग्लैंड में समाप्त हुए 20-20 विश्वकपमें शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने फाइनल में तीन विकेट लेकर टीम को खिताबी जीत में मदद दिलाई थी। उधर यूसुफ को भी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है। ऐसे में रज्जाक और यूसुफ के केन्द्रीय अनुबंध में शामिल होने के साथ ही इसमें खिलाड़ियों की कुल संख्या 29 हो गई है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: