अब आईपीएल में हमें मिले ज्यादा पैसा :यूनुस
एजेंसी Sunday, June 28, 2009 16:48 [IST]  

लाहौर. पाकिस्तान टीम के कप्तान युनूस खान ने कहा है कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के फ्रेंचाइजी टीमों के साथ किए गए अपने करार का नवीनीकरण करना चाहिए। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि उनके देश के खिलाड़ियों को जितना पैसा इस धनाढ्य प्रतियोगिता में दिया जा रहा है वह उनकी योग्यता से कम है।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी विश्व चैम्पियन टीम के सदस्य हैं और इस समय इनका बाजार भाव उंचा है इसलिए आईपीएल के फ्रेंचाइजियों को चाहिए कि उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए इनके साथ दो वर्ष पूर्व हुए करार का नवीनीकरण करे। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों को इस संबंध में अपने एजेंटो ंसे बात करनी चाहिए और यदि इन खिलाड़ियों को इनकी योग्यता केअनुसार पैसा दिया गया तो मुझे बहुत खुशी होगी।

पाकिस्तानी टीम के मिस्बाह उल हक, कामरान अकमल, उमर गुल और सोहेल तनवीर ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि विश्वकप विजेता टीम के सदस्य भी हैं और उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से मात्न एक लाख डालर अनुबंध के तौर पर मिलते हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में संपन्न आईपीएल के दूसरे संस्करण में भाग नही ंले पाए थे जबकि पहले संस्करण में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के 20-20 विश्वकप जीत के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने टीम के खिलाड़ियों को फिर से आईपीएल में खेलने की अनुमति देने की मांग की थी।

युनूस ने कहा कि देश के लिए खेलने को लेकर बागी इंडियन क्रिकेट लीग आईसीएल से पाकिस्तानी क्रिकेटरों का नाता तोड़ने से उनकी टीम और मजबूत होगी। लेकिन उन्होंने शर्त के साथ आईसीएल से नाता तोड़ने की बल्लेबाज इमरान नजीर और गेंदबाज राणा नावेद उल हसन की कोशिशों की आलोचना की। इन दोनों ने ही राष्ट्रीय टीम में स्थाई जगह की मांग के एवज में आईसीएल से नाता तोडने की शर्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के समक्ष रखी थी।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: