कोलंबो. भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें दक्षिण अफ्रीका में सितंबर में आयोजित होने वाले चैम्पियंस ट्राफी से पूर्व अगस्त में श्रीलंका में एक त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेंगी। श्रीलंका किक्रेट बोर्ड एसएलसी के सचिव निसांथा रणतुंगा ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि इस सीरीज के लिए तिथियों का निर्धारण अभी नहीं किया गया है लेकिन संभव है कि श्रृंखला चार या छह अगस्त से शुरू हो।
आईसीसी की लंदन में हुई बैठक में दोनों देशों के क्रिकेट अधिकारियों की बैठक में इस दौरे को मंजूरी प्रदान की गई। इस संबंध में बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर और सचिव एन श्रीनिवासन तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वागन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी की लंदन में हुई बैठक के दौरान उनकी चर्चा भी हुई।
उन्होंने कहा कि एसएलसी इस गैरनिर्धारित कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए बीसीसीआई की प्रशंसा की।
साथ ही उन्होंने कहा कि इससे एसएलसी को आíथक फायदा होगा। रणतुंगा बताया कि न्यूजीलैंड की टीम अगस्त माह में दो टेस्ट , दो २क्-२क् और एकदिवसीय सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज के लिए तिथियों के बारे में अंतिम निर्णय जल्दी ही कर लिया जाएगा।
उधर भारत में आठ से 23 अक्टूबर तक चैम्पियंस लीग 20-20 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीसीसीआई ने श्रीलंकाई बोर्ड को आमंत्रित किया है। बीसीसीआई के इस कदम का एसएलसी ने स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रांतीय टीम को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा।