कजान. रानी रामपाल के शानदार चार गोल की बदौलत भारत ने चैंपियंस चैलेज खिताब के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ 6-3 से जीत दर्ज की।
भारत ने शुरू से ही मैच में अपनी पकड़ बनाई रखी और पहले हाफ तक वह 2-0 से आगे था। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही भारत ने फिर से चार गोल किए जिसमें से तीन रानी के नाम रहे। भारत की तरफ से रानी के अलावा सबा अंजुम चंचन देवी भी एक-एक गोल किया।
इस जीत से भारतीय टीम ने चैंपियंस चैलेंज एक टूर्नामंट के लिए क्वॉलीफाई कर लिया जो इस साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका में होगा। इसमें क्वॉलीफाई करने वाली टीम अगले साल चैंपियंस ट्रोफी में भाग लेंगी।